इस दिन शिव जी पर चढ़ाने होंगे ये चीज, हर मनोकामना पूर्ण करेंगे भोलेनाथ

 

इस दिन शिव जी पर चढ़ाने होंगे ये चीज, हर मनोकामना पूर्ण करेंगे भोलेनाथ

इस दिन शिव जी पर चढ़ाने होंगे ये चीज, हर मनोकामना पूर्ण करेंगे भोलेनाथ

हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में महाशिवरात्रि को एक माना जाता है। इस दिन पूरी रात जागकर शिव की आराधना करना चाहिए। इस दिन कुछ लोग उपवास भी करते हैं। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र चढ़ाने के बाद ही उपवास खोलते हैं।

महिलाओं के लिए शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। अविवाहित महिलाएं अच्छे पति पाने की इच्छा के साथ भगवान शिव की आराधना करती हैं। वहीं, विवाहित महिलाएं अपने पति और परिवार के लिए मंगलकामना करती हैं।

इस दिन श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा अर्चना करते हैं।  माना जाता है कि शिवरात्रि की रात में भगवान शिव के मंदिर में दीपक जलाना बहुत ही लाभदायक होता है।

इस दिन घर के मंदिर में जल, दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से इस शिवलिंग को स्नान कराना चाहिए। इसके साथ ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके अलावा शिवरात्रि की रात को स्फटिक के शिवलिंग की पूजा भी की जा सकती है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हनुमान जी भगवान शिव के ही अंशावतार हैं। माना जाता है कि शिवरात्रि पर हनुमान चालीसा का पाठ करने से भगवान हनुमान और शिव जी प्रसन्न होते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन किसी जरुरतमंद व्यक्ति को भोजन कराना चाहिए। माना जाता है कि इस दिन गरीबों को दान करने से सभी पापों का नाश हो जाता है।

इस दिन भोलेनाथ की पूजा करते वक्त फूल, कुमकुम, प्रसाद आदि वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर में जल मिलाकर अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।

शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को दूध अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि दूध अर्पित करने से परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है और घर में समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावे दूध में हल्दी डालकर अर्पित करने से संतान पाने की इच्छा पूरी हो जाती है।

भगवान शिव की पूजा करते वक्त सफेद आकड़े का फूल अर्पित करना चाहिए। माना जाता है आकड़े का फूल अर्पित करने से घर में समृद्धि का वास होता है।

भगवान शिव को शहद अर्पित करने से शत्रु के मन में आपके प्रति बुरी भावनाएं खत्म हो जाती हैं। वहीं धतूरा अर्पित करने से संतान की प्राप्ति होती है।

कोई टिप्पणी नहीं

क्या आप जानते हैं कि आपका मूड आपके खाने से तय होता है ?

    क्या स्वस्थ आहार से खुशहाल जीवन जीया जा सकता है ? दुनिया भर के विभिन्न देशों में किए गए शोध के बाद कुछ रोचक तथ्य और आंकड़े सामने आए हैं-...

Blogger द्वारा संचालित.